कोरबा, रविवार की सुबह से दोपहर तक बारिश होने के बाद तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट आई है। शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली है और शाम को तो तापमान में इतनी ज्यादा गिरावट हो गई थी कि लोग पंखे बंद कर घरों के अंदर बैठे थे। हालांकि बारिश के बाद सड़कों व गलियों में गड्ढों में पानी भरने के बाद लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना करना पड़ा रविवार कि सुबह से ही बारिश हो रही थी जो देर शाम तक होती रही वही रात को भी कई जगहों पर झमाझम बारिश हुई आज सुबह लगभग 10 बजे तक लगातार बारिश हुई सुबह से ही बादलों ने आसमान पर डेरा जमा लिया था। सुबह अचानक ही बादल घने हो गए और कुछ समय के लिए दिन में ही अंधेरा छा गया। सुबह करीब 5 बजे बारिश शुरू हो गई और फिर 1 बजे तक लगातार बारिश होती रही। बारिश के बाद तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट हुई और लोगों को बहुत दिनों के बाद गर्मी से इतनी ज्यादा राहत मिली। शाम के समय तापमान इतना कम हो गया था कि लोग बिना किसी परेशानी के बिना पंखों के अंदर बैठे थे। बारिश के बाद जहां गर्मी से राहत मिली वहीं सड़कों व गलियों में गड्ढों में पानी जमा होने के बाद शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद सड़कों व गलियों में इतनी ज्यादा पानी जमा हो गया था कि बारिश बंद होने के बाद भी सड़कों व गलियों में पानी जमा रहा और शहरवासी परेशान रहे। कई स्थानों पर तो बारिश के कारण गलियों की हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई। कई स्थानों पर बारिश के पानी के साथ गंदगी भी सड़कों व गलियों में फैली नजर आई। शाम के समय मौसम बहुत ज्यादा सुहावना हो गया था और लोगों ने इसका भी पूरा आनंद उठाया।



