Latest Posts

बाइक और ऑटो में जबरजस्त भिड़ंत,घायल युवक की उपचार के दौरान हुई मौत

कोरबा, कटघोरा बिलासपुर मार्ग में मुरली मेट्रो के सामने बाइक सवार व ऑटो में जबरजस्त भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगो द्वारा रास्ते पर अन्य ऑटो के जरिये तत्काल घायल को कटघोरा सामुदातिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां उसका प्रारम्भिक उपचार किया जा रहा था लेकिन घायल युवक को गंभीर चोट आई थी जिसकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी, चिकित्सीय टीम ने युवक को बचाने का भरसक प्रयास किया लेकिन युवक की उसी दौरान मौत हो गई। इस दुर्घटना में मृतक बाइक सवार युवक की पहचान नही हो पा रही है। दुर्घटना कारित ऑटो कासनिया का बताया जा रहा है। दोनों की रफ्तार तेज होने की वजह से तथा नियंत्रण खोने से यह दुर्घटना हुई है। फिलहाल कटघोरा पुलिस मामला दर्ज कर मृतक की पहचान व पतासाजी कर रही है।

Latest Posts

Don't Miss