Saturday, February 7, 2026

Latest Posts

फैक्ट्री में आगजनी, एक करोड़ से ज्यादा का ट्रांसफार्मर जलकर हुआ खाक

जांजगीर-चांपा। अकलतरा के लटिया रोड में संचालित तुर्भा इलेक्ट्रिकल रिवाइंडिंग वर्कशॉप में आगजनी की घटना से एक करोड़ से ज्यादा रुपए के ट्रांसफार्मर जलकर खाक हो गए। घटना की सूचना पुलिस में दी जाने पर पुलिस द्वारा मामले को विवेचना में लिया गया है।
इस संबंध में यह जानकारी मिली कि वसीम खान पिता सलीम खान उम्र 41 वर्ष साकिन वार्ड नं.07, मस्जिद मोहल्ला नगर के लटिया रोड मे तरभा इलेक्ट्रीकल,रिवाइडींग वर्क शॉप का संचालन करता है। जहां प्रतिदिन सीएसपी डीसीएल से आर. सी. ए. ट्रान्सफार्मरों का एवं लोकल ट्रान्सफार्मरों का व छोटे-बड़े मोटरों का वाईडिंग, रिपेयरिंग कार्य किया जाता है। 17 दिसंबर को रात्रि 10:15 बजे को वर्क शॉप में आग लगने की सूचना मिलने पर वसीम खान के द्वारा वर्कशॉप पहुंचकर फायर ब्रिगेड को सूचित करने पर विभिन्न स्थानों से दमकल की पांच गाड़ियो से आग पर काबू पाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस स्टाफ के द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया। वसीम खान ने बताया कि 18 दिसंबर को सुबह निरीक्षण करने पर पता चला कि वर्क शॉप से एचवी वाईडिंग मसीन 3 नग,एलवी वाईडिंग मसीन 2 नग ,डीवीडीएफ एनालाईजर, बीडीवी किट एनालाईजर पेनल, एलवी कवरिंग मसीन, फनटेशन वाईडिंग मसीन, एचवी कवरिंग मसीन,ओवेन, एचवी किट, डिमर,एलिमूनियम वायर, पूर्ण रिपेयरिंग ट्रान्सफार्मर 45 नग,ट्रान्सफार्मर आयल 4 हजार लीटर, कम्प्रेशर टेस्टींग किट, मेगर मीटर, रॉमटेरियल, तथा अन्य उपकरण मशीने जलकर राख हो गए हैं जिनकी कीमत 1 करोड़ 5 लाख रूपये है।

Latest Posts

Don't Miss