0 रामपुर चौकी क्षेत्र की घटना
कोरबा, जिले के रामपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत रिस्दी में रहने वाला एक युवक ने ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला सका है। मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
थाना कोतवाली अंतर्गत रामपुर चौकी क्षेत्र के रिस्दी वार्ड नंबर 32 में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक 40 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी है। युवक ने किन कारणों से ऐसा किया इस बात का पता नहीं चल सका है। मृतका का नाम महेश साहू पिता स्वर्गीय भोला प्रसाद साहू है जिसकी लाश उसके ही घर पर फांसी के फंदे पर लटकते हुए पाई गई है। परिजनों के द्वारा सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को फंदे से उतारा। मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद लाश पीएम के बाद परिजनों के सुपूर्द कर दिया गया है। मर्ग जांच के बाद ही पता चल सकेगा,कि महेश ने किन कारणों से खुदकुशी की। यह घटना आज सुबह 4:00 बजे घटित हुआ वार्ड पार्षद अजय गोड बताया कि स्थानीय लोगों ने उसे फोन के माध्यम से जानकारी दी तब उसने आज सुबह घटना की जानकारी रामपुर पुलिस को दी



