जांजगीर-चांपा। सारागांव क्षेत्र के बम्हनीडीह रोड स्थित श्रीराम फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आगजनी की घटना सामने आई है। आग से फैक्ट्री में रखा फर्नीचर खाक हो गई। जिसमें लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना 17 दिसंबर की रात लगभग 11 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फैक्ट्री परिसर में अचानक धुंआ उठता दिखाई दिया, जब तक लोग कुछ समझ पाते , आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही सारागांव पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब तीन घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आगजनी के दौरान फैक्ट्री में अफरा तफरी का माहौल बना रहा। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। हालांकि प्रारंभिक तौर पर शार्ट शर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।




