Latest Posts

प्रदेश अध्यक्ष बदलने के बाद मंत्रिमंडल में भी हो सकती है फेरबदल

0 एक की होगी छुट्टी , और 2 नए चेहरों को मिलेगा मौका

रायपुर , खबर है कि बहुत जल्द भूपेश सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता है । टी एस सिंहदेव को डिप्टी सीएम और मोहन मरकाम की जगह सांसद दीपक बैज को पीसीसी अध्यक्ष बनाये जाने के बाद अब मंत्रिमंडल में भी फ़ेरबदल होने की खबर आ रही है।
सूत्रों के हवाले से आ रही जानकारी के मुताबिम बहुत जल्द मन्त्रिमंडल में 2नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है जबकि एक मंत्री की छुट्टी भी हो सकती है । हाँलाकि किनकी छुट्टी होगी और कौन कौन वो नए चेहरे होंगे जिन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा अभी यह क्लीयर होना बाकि है लेकिन फेरबदल होगा यह करीब करीब तय है ।
आपको बता दें कि इसी साल के आखरी महीने में प्रदेश में विधानसभा चुनाव है इस लिहाज से कांग्रेस न केवल संगठन की सर्जरी कर रही है बल्कि सरकार में बैठे मंत्रियों की जिम्मेदारियों में भी सर्जरी करने को सोंच रही है ।

Latest Posts

Don't Miss