Latest Posts

पॉश कॉलोनी में ऑफिसर की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ही कर सकती हैं खुलासा.. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार.. पड़ौसी हिरासत में

संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले में अलग अलग बाते सामने आ रही हैं, मृतक ने पिछले दिनों अपने पड़ोसियों से विवाद किया था विवाद के दौरान उसने शराब सेवन कर रखा था. पड़ोसियों की रिपोर्ट पर मानिकपुर पुलिस थाने में उसके खिलाफ प्रतिबधात्मक कार्यवाही हुई थी.यह बात भी मीडिया में आई कि वह अक्सर कॉलोनी में हंगामा मचाया करता था. कल लोगो मे यह चर्चा थी कि ऑफिसर की मौत सीढ़ी पर फिसल कर गिरने से हुई हैं. मृतक के परिजनों की आशंका पर पुलिस सूक्ष्म जांच कर रही हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हो सकता हैं कि ऑफिसर की मौत किन परिस्थिति में हुई हैं.
कोरबा।जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है. जल संसाधन विभाग कोरबा के कार्यपालन अभियंता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. वहीं घटनास्थल पर सीएसपी सहित अन्य अधिकारी भी पहुंचे. मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है. मामले में पुलिस मृतक के पड़ोसी को अपने साथ ले गई है।

जानकारी के अनुसार, मानिकपुर पुलिस चौकी अंतर्गत घंटाघर के समीप पावर हाइट्स के मून ब्लॉक के आवास क्रमांक 304 में सिंचाई विभाग के कार्यपालन अभियंता राजेश धवनकर निवास करते थे. उन्हें गुरुवार की देर शाम इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया. मामला संदिग्ध होने के कारण डॉक्टर ने तत्काल अस्पताल पुलिस को मेमो भेज दिया. जैसे ही सिंचाई विभाग के अफसर के मौत की खबर मिली तो पुलिस हरकत में आ गई.

नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का समेत अन्य अधिकारी मौके पर जा पहुंचे. मामले में पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की तो अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं. खास बात तो यह है कि मृतक के सिर और सीने में चोट के निशान मिले हैं, जिससे यह पूरा मामला संदिग्ध हो गया है. मामले को प्रथमदृष्टया हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है. वहीं मामले में पुलिस कुछ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है. हालांकि मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा.

Latest Posts

Don't Miss