Latest Posts

पेड़ में फांसी के फंदे पर लटकते मिली महिला की लाश , कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना

कोरबा ,कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत इमली डुग्गू गौ माता चौक के पास एसईसीएल मानिकपुर खदान के डंपिंग एरिया सबसे नीचे की सतह पर, घनी झुंझाटी वाले पेड़ों के बीच एक पेड़ में फांसी के फंदे पर लटकते हुए एक महिला का लाश मिलने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई
मानिकपुर चौकी अंतर्गत क्षेत्र अमरैय्यापारा निवासी महिला जिंदी कौर पति रूमेल ,उम्र लगभग 48 वर्ष अपने घर से किसी को बिना बताए कहीं चली गई थी। जिसकी सूचना के आधार पर गुमशुदगी दर्ज मानिकपुर चौकी में कराई गई थी। जिसके उपरांत उक्त गुमशुदा महिला की फोटो सहित महिला के परिजनों का संपर्क नंबर भी सोशल मीडिया में वायरल की गई थी। बता दें कि इस बीच सूत्रों से की माने तो मानिकपुर खदान परिसर के बोल्डर डंपिंग वाले क्षेत्र के सबसे नीचे की सतह पर, घनी झुंझाटी वाले पेड़ों के बीच एक पेड़ में फांसी के फंदे पर लटकते हुए एक महिला का लाश देखा गया है। संदेह के आधार पर महिला की पहचान उसके पति ने कपड़ों और पहनावे से कर लिया है, क्योंकि लाश पूरी तरीके से सड़ चुकी है। चेहरे का रूपरेखा बदल चुकी है। 6 जुलाई को गुमशुदा महिला का कोई खबर नहीं मिलने पर निरंतर खोजबीन की जा रही थी । संदेह जताया जा रहा है महिला ने ही खुद से फांसी लगाई है या फिर यह मामला है हत्या का, जांच का विषय बनी हुई है

Latest Posts

Don't Miss