Sunday, March 1, 2026

Latest Posts

पूर्व मंत्री जयसिंह का जन्मदिन 1 को, मां सर्वमंगला का दर्शन कर विभिन्न कार्यक्रम में होंगे शामिल

काेरबा, प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, सर्वमंगला मॉं के दर्शन से जन्‍मदिन मनाने की शुरूआत करेंगे । उक्‍त जानकारी देते हुए उनके निज सचिव ने बताया कि एक मार्च रविवार को प्रात: 9.15 बजे अपने दर्री रोड स्‍वर्ण सिटी निवास से मां सर्वमंगला मंदिर के लिए प्रस्‍थान करेंगे, जहां मां सर्वमंगला माता के दर्शन एवं पूजा – पाठ करेंगे और वृद्धाआश्रम में वृद्धजनों से मुलाकात कर आशीर्वाद लेंगे तत्‍पश्‍चात् 10 बजे मुड़ापार स्थित काली मंदिर पहुंचकर काली मां के दर्शन एवं पूजा अर्चना करेंगे । उसके बाद 10.30 बजे से पूरे दिन दर्री रोड स्थित स्‍वर्ण सिटी निवास पर भेंट मुलाकात करेंगे ।

Latest Posts

Don't Miss