पुलिस की चेकिंग एवं सख्त कार्यवाही से हड़कंप कोरबा … प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो गयी हैं इस दौरान कोरबा पुलिस भी एक्शन मोड पर आ गई है। कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक यू. उदय किरण के निर्देशन पर मंगलवार की शाम सिटी कोतवाली से नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के नेतृत्व में सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रूपक शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने शहर में पैदल मार्च किया। शहर के मुख्य मार्ग पर पैदल मार्च के जरिए बदमाशों व असामाजिक तत्वों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की चेतावनी दी। आचार संहिता में अब कोई भी बदमाशी करेगा तो सीधे पुलिस सख्त कार्यवाही करेगी।