Latest Posts

पुरानी रंजिश में घर घुसकर मारपीट, दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

जांजगीर-चांपा (संवाद साधना)। पुरानी रंजिश मामले में घर घुसकर मारपीट करने के मामले  में दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम तागा का है। इस संबंध में मुलमुला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम तागा में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में मुलमुला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। तागा निवासी प्रार्थी ईश्वरी यादव उम्र 53 वर्ष थाना मुलमुला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उसका पुत्र अनिल यादव, ग्राम के शिवशंकर कश्यप के ट्रैक्टर में काम करने जाता था। ट्रैक्टर पलटने की घटना में ट्रैक्टर पर सवार अनिल यादव की मृत्यु हो गई थी। इस घटना की रिपोर्ट प्रार्थी द्वारा थाना पामगढ़ में दर्ज कराई गई थी। इसी पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों द्वारा प्रार्थी के घर में घुसकर लोहे की रॉड एवं हाथ-मुक्के से मारपीट की गई। मामले में थाना मुलमुला में तहत धारा 296, 115(2), 117(1), 333, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। थाना मुलमुला पुलिस ने आरोपियों की तलाश में तत्काल दबिश दी, आरोपियों के निवास पर दबिश देकर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Latest Posts

Don't Miss