कोरबा … कोरबा जिले में नगर पंचायत छुरी के वार्ड क्रमांक 15 में पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन विस्तार एवं गली कांक्रीटिंग कार्य पार्षद निधि से कराया जाएगा। इसके लिए वार्ड पार्षद नीरा देवी चेलकर ने अपनी सहमति प्रदान करते हुए प्राक्कलन प्रतिवेदन बनवाने को कहा है।
सीएमओ को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि मैं अपने पार्षद निधि से लगभग 5 लाख रुपए के निर्माण कार्य एवं पाइप लाइन विस्तार की सहमति देता हूं अत: वार्ड में पुरुषोत्तम घर से दुर्गा मंदिर तक 100 मीटर पाइप लाइन विस्तार तथा भीम देवांगन घर के पास गली कांक्रीटिंग कार्य लगभग 3 लाख रुपए का प्राक्कलन प्रतिवेदन बनवाकर तत्काल कार्य शुरू करने के लिए आगे की कार्यवाही की जाए।



