Latest Posts

पंप  व बाइक की चोरी

कोरबा,  अज्ञात चोरों ने करतला और कटघोरा थानांतर्गत बाईक व मोटरपंप की चोरी को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार ग्राम रामपुर थाना करतला निवासी आत्माराम पटेल पेशे से किसान है। वह 30 नवंबर को अपने परिचित यक्षे राम राठिया निवासी ग्राम नगोई के साथ अलग-अलग मोटरसायकिल में ग्राम रामपुर मेला देखने आया था। रामपुर चौक में प्रिया ऑटो के पास मोटरसायकल खड़ी कर मेला देखने चले गए और रात करीब 2 बजे बाइक वाले जगह पर पहुंचा तो आत्माराम की मोटरसायकल क्रमांक सीजी 12-एयू-1154 एवं दूसरी बाईक क्र. सीजी 13 वाय 7782 नदारद मिली। रात 9 से 2 बजे के मध्य हुई चोरी की रिपोर्ट आत्माराम ने दर्ज कराया जिस पर धारा 379 भादवि के तहत अपराध कायम कर पतासाजी की जा रही है।

एक अन्य मामले में कटघोरा थानांतर्गत ग्राम विजयपुर निवासी अनिल कुमार कंवर ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराया है। अनिल कुमार पिता मुकुल सिंह कंवर 30 वर्ष के चाचा धरम सिंह के नाम पर खेत में वर्ष 2017-18 में सबमर्सिबल पंप लगाया गया था। 11 से 18 अक्टूबर के मध्य अज्ञात चोर ने 8 हजार रुपए कीमती मोटर पंप की चोरी कर लिया। 18 अक्टूबर को खेत जाने पर इसका पता चला तो क्रेडा विभाग के कार्यालय में जाकर सूचना दिया वहां से निर्देश मिलने पर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस ने धारा 379 भादवि के तहत अज्ञात चोर पर जुर्म दर्ज कर लिया है।

Latest Posts

Don't Miss