कोरबा ,पुलिस अधीक्षक संताेष सिंह द्वारा जारी किए गए तबादले के बाद निरीक्षकाें ने नए थानों का प्रभार संभालना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में दूसरे जिले से आए नए निरीक्षक रूपक शर्मा व निरीक्षक सनत साेनवानी ने शुक्रवार काे अपना-अपना प्रभार संभाल लिया। निरीक्षक रूपक शर्मा शहर के नए सिटी काेतवाली टीआई बनाए गए हैं, जाे इससे पहले जांजगीर-चांपा जिले के सक्ती थाना प्रभारी थे। इसी तरह निरीक्षक सनत साेनवानी राजनांदगांव जिले से आए हैं, जाे पूर्व में काेरबा में सिटी काेतवाली टीआई समेत कई थानाें के प्रभारी रह चुके हैं। उन्हें उरगा थाना प्रभारी बनाया गया है।



