Latest Posts

निजात अभियान में थाना श्यांग क्षेत्रांतर्गत आदिवासी कन्या आश्रम में हुआ जागरूकता

कोरबा, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे निजात अभियान के अंतर्गत थाना प्रभारी श्यांग उपनिरीक्षक पूरन सिंह बघेल के द्वारा *आदिवासी कन्या आश्रम* में छात्र छात्राओं और स्टाफ को " *नशा मुक्ति, साइबर ठगी, अवैध नशीले पदार्थ, नारकोटिक्स एक्ट, के संबंध में* जानकारी देकर जागरूक किया गया । विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उप निरीक्षक पूरन सिंह बघेल द्वारा नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताकर नशे से दूर रहने की सलाह दिया गया । कोरबा पुलिस द्वारा शुरू किया गया अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा ।

Latest Posts

Don't Miss