Latest Posts

नहीं रहे कटघोरा के चहेते गुरुजी दिनेश तिवारी


0 रायपुर निजनिवास पर रविवार शाम को ली अंतिम सांसे
0 उनके निधन से नगर में शोक की लहर

कोरबा, अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि कटघोरा नगर नगर चहेते गुरु जी श्री दिनेश तिवारी जी (से. नि. प्रधान पाठक) कटघोरा, का स्वर्गवास रविवार सायं को उनके हाल निवास स्थान रायपुर में हो गया है।। वे कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।
उनकी अंतिम यात्रा दिनांक 10 अक्टूबर आज को LIG कॉलोनी सेजबाहर रायपुर से महादेव घाट मुक्तिधाम रायपुर के लिए प्रातः 11 बजे प्रस्थान करेगी।
बतादें की गुरु स्व दिनेश तिवारी 30वर्ष से शिक्षक के रूप मे कटघोरा व ग्रामीण क्षेत्रों में अपना समय बिताए हैं साथ में ग्राम डुड़गा गाव में लगातार 5 वर्षों से प्रधान पाठक पद में थे। वहीं से रिटायर हुए। आकस्मिक निधन की सूचना से पूरे नगर के साथ समस्त शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई है। लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धाजंली अर्पित की है।

Latest Posts

Don't Miss