Latest Posts

नजर आया चांद, रमजान शुरू

कोरबा,  मुस्लिम धर्मावलंबियों का प्रमुख महिना रमजान चांद दिखने के साथ ही शुरू हो गया है। पहले दिन से ही मुस्लिमों ने रोजा रख कर अल्लाह की इबादत शुरू की है। रोजेदारों के लिए इफ्तार का भी इंतजाम मुस्लिम कमेटियों द्वारा किया गया है। रोजा की नमाज पढ़ने के बाद इफ्तार दावत में हर दिन व्यवस्थाएं की गईर्। इस सिलसिले में सुन्नी मुस्लिम जमात के सदर हाजी अखलाख खान अशरफी के द्वारा जामा मस्जिद में रोजा इफ्तार का इंतजाम किया गया। गुलामाने वारिश कमेटी के सौजन्य से आयोजित इफ्तार में बड़ी संख्या में रोजेदारों ने शिरकत की।

Latest Posts

Don't Miss