Latest Posts

देश के टॉप संयंत्रों में शामिल हुआ कोरबा का डीएसपीएम प्लांट

कोरबा। किसी भी विद्युत संयंत्र के लिए प्लांट लोड फैक्टर बहुत मायने रखता है। बेहतर पीएलएफ के परिणामस्वरूप प्रति यूनिट ऊर्जा की लागत कम होती है। इधर, खत्म हुए वित्तीय वर्ष 2023- 24 में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी का डीएसपीएम संयंत्र सर्वाधिक पीएलएफ अर्जित करने वाले देश के टॉप तीन पॉवर प्लांट में सम्मिलित हुआ है।छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की पॉवर कंपनी के डीएसपीएम संयंत्र की क्षमता 500 मेगावाट है। यह संयंत्र कोरबा जिले में स्थित है।
वित्तीय वर्ष 2023- 24 में डीएसपीएम ने 92.73 प्रतिशत पीएलएफ अर्जित कर पूरे देश में तीसरा स्थान बनाया है। पीएलएफ के मामले में डीएसपीएम से आगे दो संयंत्र हैंद्य
पूरे देश में टॉप पर मध्यप्रदेश राज्य सरकार का अमरकंटक विस्तार थर्मल पॉवर स्टेशन है। 210 मेगावाट क्षमता वाले इस संयंत्र ने सर्वाधिक 97.80 प्रतिशत पीएलएफ अर्जित किया है। दूसरे नम्बर पर मध्यप्रदेश में ही स्थित निजी क्ष़ेत्र के सासन अल्ट्रा मेगा पॉवर प्लांट रहा है। रिलायंस समूह के 3960 मेगावाट क्षमता वाले इस संयंत्र ने 93.52 प्रतिशत पीएलएफ अर्जित किया है।छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी तीन संयंत्रों की कुल क्षमता 2840 मेगावाट है। वित्तीय वर्ष 2023- 24 में कंपनी ने 18200 मिलियन यूनिट के लक्ष्य के मुकाबले 21068.13 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन किया। कंपनी का औसत प्लांट लोड फैक्टर 84.45 प्रतिशत रहा। यह पीएलएफ देश में स्थित 33 स्टेट सेक्टर की पॉवर कंपनियों में सर्वाधिक है। यानी छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी ने पीएलएफ के मामले में देश में टॉप किया।

Latest Posts

Don't Miss