Latest Posts

दर्जन भर हाथियों के झुंड ने रात भर गांव में मचाया आतंक

  • एक मकान में जगह-जगह छेदकर अंदर रखे धान को किया सफाचट
    कोरबा … कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल में लगभग 60 हाथियों के झुंड में से 12 हाथियों ने झिनपुरी भदरापारा में रात्रि ग्रामीणों का घर घेर लिया। एक मिट्टी के मकान को जगह-जगह से छेद कर अंदर रखे धान और चावल को खा गए। घर पर रखे सामान को बिखेर दिया। ग्रामीणों ने अपने परिवार सहित भाग कर किसी तरह जान बचाई। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। पूरा गांव रतजगा करने को मजबूर हो गया।
    वन परिक्षेत्र केंदई के ग्राम झिनपुरी निवासी राम सिंह मरकाम अपने घर में पांच सदस्यों के साथ सो रहा था रात 3:00 बजे अचानक हाथियों की आहट सुनाई दी उसने परिवार के सभी सदस्यों को लेकर सुरक्षित स्थान पर जाना ही उचित समझा। चुपचाप कमरे से निकल कर गांव के ही पास दूसरे रिश्तेदार के घर जाकर सबने पनाह ली। हाथियों ने घर के अंदर रखे धान और चावल को खा लिया। यही नहीं बाकी अन्य सामान को भी तोड़फोड़ दिया। सुबह जब राम सिंह घर पहुंचा तो मकान को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त पाया। घटना की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए किसानों का क्षतिपूर्ति हेतु बयान दर्ज किया।

Latest Posts

Don't Miss