Saturday, February 7, 2026

Latest Posts

थोड़ी देर में गुजरात विधानसभा चुनावों की काउंटिंग, कांग्रेस ने लगाई ‘परिवर्तन घड़ी’

गुजरात विधानसभा चुनावों की अब से थोड़ी ही देर में शुरू होने वाली है। सूबे के 33 जिलों की 182 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव 2 चरणों में 01 दिसंबर और 5 दिसंबर को हुआ था। राज्य की सभी 182 विधानसभा सीटों के लिए 37 मतगणना केंद्रों पर सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। गुजरात में परंपरागत रूप से बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला रहा है, हालांकि इस बार आम आदमी पार्टी भी अपना पूरा जोर लगा रही है। एग्जिट पोल्स में बीजेपी के लगातार सातवीं बार सरकार बनाने का अनुमान जताया गया है।

कांग्रेस ने अपने गुजरात मुख्यालय में रिजल्ट्स से पहले लगाई ‘परिवर्तन घड़ी’

गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर वोटों की गिनती का काम थोड़ी देर में शुरू हो जाएगा। इस बीच कांग्रेस ने अपने गुजरात मुख्यालय में रिजल्ट्स से पहले ‘परिवर्तन घड़ी’ लगाई है। 

अहमदाबाद में कड़ी सुरक्षा के बीच होगी काउंटिंग

अहमदाबाद: गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Latest Posts

Don't Miss