Latest Posts

तेजी से बदल रहा मौसम, बिजली की डिमांड में इजाफा


कोरबा। इस बार मौसम जिस तरह तेजी से बदल रहा है उसकी वजह से तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। हर बार फरवरी से 15 मार्च तक बसंत माह के दौरान तापमान 30 डिग्री के आसपास रहता था, लेकिन इस बार ठंड के बाद सीधे गर्मी की दस्तक हो गई। फरवरी में मौसम के आधार पर उत्पादन कंपनी ने अनुमान लगाया था कि बिजली की डिमांड अधिकतम 4700 मेगावाट जा सकती है, लेकिन गर्मी की वजह से खपत बढऩे लगी है। इसके कारण प्रदेश में बिजली की डिमांड 5300 के करीब जाने लगी है। प्रदेश में बिजली की कुल उत्पादन क्षमता 2840 मेगावाट है। इस स्थिति में करीब तीन हजार मेगावाट बिजली सेंट्रल से लेनी पड़ रही है।बीते दो से तीन महीने में बिजली की डिमांड प्रदेश में नौ से 10 फीसदी बढ़ रही है। अभी 5300 डिमांड जा रही है ऐसे में मार्च से लेकर जून तक 9 फीसदी के हिसाब से डिमांड छह हजार मेगावाट को पार जा सकती है। जो कि प्रदेश में बिजली की डिमांड का अब तक रिकार्ड होगा।

Latest Posts

Don't Miss