Latest Posts

डायल 112 की सूझबूझ से बुजुर्गों की जान बची

0 उपचार हेतु अस्पताल में किया भर्ती

कोरबा ,आज 5:40 बजे आत्महत्या से संबंधित इवेंट नंबर केआरबी 03 डायल 112 को मिला तब थाना पाली कोबरा 1 के द्वारा तत्काल कॉलर से संपर्क कर कॉलर के बताए पते घटनास्थल ग्राम सरसापारा मादन के लिए रवाना हुए घटना स्थल पहुंचे कॉलर से मिले जहां पर देखा कि एक बुजुर्ग व्यक्ति जिसका नाम धन सिंह पिता स्वर्गीय मिलन सिंह उम्र 70 वर्ष अपने घर वालों के साथ वाद-विवाद कर गुस्से में आकर फांसी का फंदा तैयार कर उसको अपने गले में डाल लिए थे तथा आत्महत्या करने की कोशिश कर रहे थे जिसे समझाइश देकर गले में से फांसी रस्सी के फंदे को बाहर निकाला तथा उचित उपचार के लिए डायल 112 के कर्मचारी आरक्षक क्रमांक 599 नितेश देवांगन व चालक क्षितिज शर्मा व उनके परिजनों के साथ 112 वाहन में सुरक्षित बैठा कर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली ले जाकर मेडिकल स्टाफ व डॉक्टर अवगत कराकर प्राथमिक उपचार कराया, बुजुर्ग खतरे से बाहर है ।

Latest Posts

Don't Miss