Latest Posts

ठंड से बचने को अलाव का सहारा


कोरबा, पिछले दिनों की अपेक्षा इन दिनों लगातार बढ़ रही है ठंड से बचने के लिए लोग जहां गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं। गरीबों के बादाम मूंगफली का भी लोग जमकर आनंद ले रहे हैं।
मंगलवार से जिले में ठंडी हवाएं चल रही हैं। सुबह व शाम के समय ठंड अधिक होने के कारण लोगे अपने घरों के बाहर अलाव लगाकर ठंड से बचाव करने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। हालांकि दिन के समय कुछ देर के लिए धूप भी खिल रही है, लेकिन ठंडी हवाएं चलने के वजह से सूर्य की किरणों की गर्मी भी लोगों का कम ही राहत दे पा रही हैं।
ठंड बढ़ने के साथ ही बाजारों में हर तरफ मूंगफली, गज्जक, रेवड़ी व पतंग दुकानों पर सजे दिखाई दे रहे हैं। लोग मूंगफली, गज्जक, रेवड़ी की भी जमकर खरीदारी करने में जुटे दिखाई दे रहे हैं। सर्दी का मौसम आते ही बाजारों में मूंगफली, गज्जक, रेवड़ी की दुकाने सजने लग जाती हैं। बाजारों में हर तरफ मूंगफली, गज्जक की दुकानों पर दिन भर लोगों की अच्छी खासी भीड़ लगी दिखाई दे रही है।

Latest Posts

Don't Miss