Saturday, February 7, 2026

Latest Posts

ज्ञानोदय में 15 दिवसीय समर कैम्प का हुआ शुभारंभ



जांजगीर-चांपा—- ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर में 16 से 30 अप्रैल तक 15 दिवसीय समर कैम्प  का शुभारंभ  हुआ ।  समर कैम्प का उद्घाटन आयोजन समिति के समन्वयक एवं प्राचार्य डाॅ सुरेश यादव,  संयोजक  मूलचन्द साव  , उप संयोजक श्रीमती चंचला मिश्रा  , कुशल प्रशिक्षक अबेकस विशेषज्ञ राज होता एवं राम होता ,  रूक्मिणी पाण्डेय   , दीपक  तिवारी  , पुष्पेन्द्र राजनाथ  , प्रिया कोसरे  , प्रतिभा यादव  , विजेयता चौहान  के द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर धूप-दीप  जलाकर किया गया । समर कैम्प के समन्वयक/  प्राचार्य डाॅ  सुरेश यादव   सहित सभी कुशल प्रशिक्षको का पुष्प गुच्छ से सम्मान किया गया तथा रायगढ़ जिले से उपस्थित अबेकस विशेषज्ञ राज होता और राम होता का प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मान किया  गया । इस अवसर पर कैम्प समन्वयक / प्राचार्य  डाॅ सुरेश यादव ने कैम्प के विशेषताओ व उद्देश्यो पर चर्चा करते हुए कहा कि यह कैम्प न केवल विद्यालय के छात्र छात्राओ अपितु जिले के अन्य विद्यालय के विद्यार्थियो के लिए निःशुल्क है इसमे नर्सरी से बारहवीं के छात्र -छात्राए सम्मिलित होकर विद्यालय के दिनचर्या से मुक्त होकर अन्य गतिविधियो को सीखकर अपने ब्यक्तित्व मे और निखार ला सकते है , योग एवं कराटे के माध्यम से शरीर को स्वस्थ और पुष्ठ बना सकते है इसके साथ ही बच्चो के कौशल विकास और ब्यक्तगत प्रगति को बढ़ाया जा सकता है । रायगढ़ जिले से उपस्थित अबेकस एवं ब्रेनअप विशेषज्ञ राज होता और राम होता ने ब्रेनअप अभ्यास के तहत  दो लड्डू  का मनोरंजक ढंग  से अभ्यास कराया । स्पोकन इंग्लिश के मास्टर दीपक तिवारी ने कहा कि वर्तमान परिवेश मे लाइफ डेवलपमेंट के लिए इंग्लिश मस्ट है । समर कैम्प के संयोजक मूलचन्द साव ने बताया कि समर कैम्प एक रचनात्मक और प्रेरणादायक अनुभव देता है , समर कैम्प बच्चो के लिए स्कूल की दोहराव  वाली दिनचर्या से मुक्त होने , मनोरंजक , नई गतिविधियो मे भाग लेने और इस दौरान दोस्त बनाने  का एक मौका है । उप संयोजक श्रीमती चंचला मिश्रा के द्वारा समर कैम्प क्यो आवश्यक है , कैम्प मे क्या – क्या होता है इसकी जानकारी प्रदान की गई।  समर कैम्प के प्रथम दिवस के द्वितीय सत्र मे कराटे के प्रशिक्षक रूक्मिणी पाण्डेय के द्वारा कराटे  के प्रारंभिक स्तर का प्रशिक्षण सिखाया गया । तत्पश्चात आर्ट एण्ड क्राफ्ट के प्रशिक्षक विजेयता चौहान के द्वारा कागज  को काटकर गणित के ज्यामितीय आकारो से परिचित कराया गया । प्रशिक्षण के अंतिम काल खण्ड मे डांस प्रशिक्षक पुष्पेन्द्र राजनाथ और प्रतिभा यादव  के द्वारा लेझिम और फोक डांस सिखाया गया जिसको सभी उपस्थित छात्र छात्राओ  ने आनन्दित होकर उत्साह के साथ सीखा।  समर कैम्प के उद्घाटन एवं प्रथम दिवस के आयोजन के अवसर पर विद्यालय परिवार के श्रीमती चंचला मिश्रा , मूलचन्द साव  , दामिनी कश्यप  , विनोद बरेठ  , पुष्पेन्द्र राजनाथ  , विजेयता चौहान  , प्रतिभा यादव  , पूजा कटकवार  , सकुंतला बरेठ  , सुमन यादव  , मीना यादव  , सपना श्रीवास  , लखेश्वर खरे  , मधु यादव  , शांतिका राठौर  , विद्यालय एवं जिले के अन्य विद्यालय के  छात्र- छात्राए  , पालक गण विशेष रूप से उपस्थित रहे ।

Latest Posts

Don't Miss