कोरबा,शक्ति की भक्ति का महापर्व सोमवार से शुरू हो गया। सुबह से ही भक्त देवी मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचे लगे। वहीं शहर में बनाए विभिन्न पंडालों में सुबह से दुर्गा मां की मूर्ति स्थापित करने का दौरा शुरू हो गया।लोग सोमवार को शारदीय नवरात्र शुरू होने के साथ ही मां दुर्गा की आराधना में डूब गए हैं। नवरात्र के पहले दिन यानी सोमवार को सुबह से ही घरों, मंदिरों और पूजा पंडालों में कलश स्थापना की गई। कलश स्थापना के साथ ही मां दुर्गा की आराधना प्रारंभ हो गयी। नवरात्र में मां दुर्गा की अराधना को लेकर शहर के आरपी नगर रामपुर सिंचाई कॉलोनी हाउसिंग बोर्ड सहित तमाम देवी मंदिरों की विशेष सजावट और खास व्यवस्था की गई है। पूजा पंडालों में भारी भीड़ जुटने के मद्देनजर भी विशेष प्रबंध किए गए हैं।
शहर में 2 दर्जन से भी अधिक पंडालों में सार्वजनिक तौर पर माता की पूजा-अर्चना की जा रही है भव्य पंडालों में आकर्षक रूप में मां की प्रतिमा सजा कर स्थापित की गई है घरों से लेकर पूजा पंडालों तक या देवी सर्वभूतेषु की प्रार्थना से गूंज रहे हैं।
दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना
नवरात्र पर देवी पूजन और नौ दिन के व्रत का बहुत महत्व है। नवरात्र के नौ दिनों में मां के अलग-अलग रुपों की पूजा की जाती है। इस बार नवरात्र 26 से 4 अक्टूबर तक रहेगा। 5 अक्टूबर को अंतिम नवरात्रि होगी। इसी दिन दशहरा मनाया जाएगा



