0 अलग-अलग क्षेत्र के 9 जुआड़ी पकड़ाए, 51130 रुपए जप्त
कटघोरा,कटघोरा थाना क्षेत्र के बरतराई जंगल तानाखार रोड में कुछ लोग 52 ताश पत्ती से रकम का दाव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे थे। सूचना पर कटघोरा पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम वहां रवाना हुई, मुखबिर के बताए स्थान पर रेड किया गया। जहां 9 जुआड़ी को धर दबोचा गया, उनके कब्जे से 51130 रुपए, 52 पत्ती ताश, एक बोरी पट्टी जप्त किया गया है आरोपियों के खिलाफ 13 जुआ अधिनियम का अपराध पाए जाने से आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। उक्त कार्यवाही कटघोरा टीआई अश्वनी राठौर के नेतृत्व में की गई
पकड़े गए जुआड़ी का नाम और पता
- (1) अनिल कुमार साहू पुत्र संतोष सिंह निवासी गेवाराबस्ती कुसमुंडा, थाना कुसमुंडा,
( 2 ) भागवत दास पिता फुलदास निवासी दुरैना थाना दीपका
( 3 ) गजानंद गुप्ता पिता मोतीचंद गुप्ता निवासी तुलसीनगर सीएसईबी कोरबा
(4) शिवकुमार पिता मनोहर सिंह निवासी ज्योतिनगर दीपका थाना दीपका
(5) विशाल सिंह पिता सूपरन सिह निवासी चैतमा थाना पाली
( 6 ) अरपन महंत पिता जमुना दास निवासी ढेलवाडीह थाना कटघोरा
(7) कृष्ण कुमार पिता तिरीथ राम निवासी सुतर्रा थाना कटघोरा
( 8 ) अशोक सतनामी पिता बिसाहू राम निवासी हरदीबाजार थाना कुसमुण्डा
( 9 ) जयराम सिदें पिता स्व. कृष्णराज सिदें निवासी कुसमुण्डा थाना कुसमुण्डा



