धमतरी—- छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज का प्रदेश स्तरीय बैठक 05 अक्टुबर रविवार को प्रात:11 बजे काली मंदिर कुरूद जिला धमतरी छ.ग. में आयोजित किया गया जिसमे छ.ग. प्रदेश समस्त प्रदेश पदाधिकारी व समस्त जिला के जिलापदाधिकारी एवं समस्त जिला के सर्किल पदाधिकारी तथा पाली पदाधिकारियों को सादर आमंत्रित किया गया।
प्रदेश स्तरीय बैठक का आरंभ भगवान श्री कृष्ण चन्द्र की पुजा अर्चना विभिन्न जिला से आये समस्त पदाधिकारियों एवं सभी समाज प्रमुखों का फुलमाला व तिलक वंदन कर स्वागत किया गया। ततपश्चात प्रदेश संगठन के बैठक में विभिन्न विषयों पाठन कर विचार विमर्श कर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम कराने पर सहमति बना साथ ही साथ प्रदेश कार्यक्रम कराने समस्त जिला के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ के केन्द्र रायपुर में कार्यक्रम कराने को तन,मन,धन से सहभागिता प्रदान करने को संकल्पित हुए तथा बहुंत जल्द आगामी बैठक में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का दिन-तिथि व कार्यक्रम के रुप-रेखा तय करके,अपने-अपने जिला में कार्यक्रम को सफल बनाने आयोजन समिति का गठन किया जाएगा और आयोजन समिति के मार्गदर्शन एवं योजना अनुसार किया जायगा




