Latest Posts

छत्तीसगढ़ी फिल्म जिमिकांदा में दर्शकाें का हाेगा जमकर मनाेरंजन, 7 अप्रैल काे हाेगी रिलीज

छत्तीसगढ़ की पारंपरिक विधाओं से जुड़ी, काॅमेडी व पारिवारिक मनोरंजन से भरपूर फिल्म जिमिकांदा बनकर तैयार, 7 अप्रैल से छत्तीसगढ़ सहित अन्य प्रदेशाें के सिनेमाघरों में हाेगी रिलीज

काेरबा,प्रदेश में छत्तीसगढ़ी फिल्में दर्शकाें काे जमकर भा रही है यहीं कारण है कि एक के बाद एक फिल्में बन रही है। फिल्म निर्माण में अब नई तकनीक का इस्तेमाल भी खूब हाे रहा है। इसी कड़ी में 7 अप्रैल से प्रदेश समेत देश के कई राज्य के सिनेमाघराें में एक और छत्तीसगढ़ी फिल्म जिमिकांदा उतर रही है। यह जानकारी फ़िल्म के डायरेक्टर गजेंद्र श्रीवास्तव ने काेरबा प्रेस क्लब के तिलक भवन में आयाेजित पत्रकार वार्ता के दाैरान कही। उन्हाेंने कहा कि जिमिकांदा देश की ऐसी पहली फिल्म है जाे 3 माह से भी कम समय में बनकर तैयार हुई है। फिल्म में काेरबा समेत छत्तीसगढ़ के नए कलाकाराें काे माैका दिया गया है। जिमिकांदा फिल्म के बारे में हीरो अनुपम भार्गव, हीरवइन जागृति सिन्हा ने भी बताया कि फिल्म में दर्शकाें के मनाेरंजन के लिए सब कुछ है। पारिवारिक के साथ ही काॅमेडी का तड़का से शुरू से अंत तक दर्शकाें काे यह फिल्म हंसाएगी और गुदगुदाएगी। फिल्म के प्रचार-प्रसार के लिए काेरबा शहर में शाम 5 बजे राेड शाे निकाला जाएगा।

छतीसगढ़ी में बनेगी रामायण पर आधारित फिल्म
छत्तीसगढ़ी फिल्म के डायरेक्टर गजेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि छत्तीसगढ़ में भगवान राम का नानिहाल है, यह वनवास के दाैरान जगह-जगह भगवान राम पहुंचे थे। काेरबा के सीतामणी गुफा में इसका प्रमाण है जहां उनके चरण के चिन्ह है। इसलिए अब उक्त प्राचीन स्थान काे महत्व दिलाने वे उसपर आधारित फिल्म का निर्माण करेंगे। नायक अनुपम भार्गव के मुताबिक अब हिंदूत्व का परचम लहरा रहा है ताे इसे लेकर अब रामायण पर आधारित फिल्म बनायी जाएगी।

Latest Posts

Don't Miss