Latest Posts

छत्तीसगढ़ी डिज्नीलैंड मेले में बढने लगी रौनक, झूलों का आनंद ले रहे बच्चे-युवा

शहरवासियों की पहली पसंद बना छत्तीसगढ़ी मेला

कोरबा, छत्तीसगढ़ी डिज्नीलैंड मेला को काफी अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है. मेले में रौनक बढने लगी है. जहां लोग जरूरत के अनुसार सामग्री खरीद रहे हैं, बच्चे व बड़े झूलों का आनंद ले रहे हैं. यहाँ कई तरह के देसी-विदेसी झूले लगे हैं, जिसमें समय-समय पर एक से बढकर एक आकर्षण जोड़ते जा रहे हैं. छोटे-बड़े सभी को एंजॉय करने का व खरीदी करने का मौका मिल रहा है। गर्मियों में शहरवासियों की पहली पसंद बन रह है

छत्तीसगढ़ी डिज्नीलैंड मेला, झूलों के साथ खाने का लुत्फ ले रहे लोग, आर्टिफिशियल ज्वैलरी और गर्मी के परिधानों की हो रही जमकर बिक्री, डिज्नीलैंड मेले में बच्चों और युवाओ की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। यहां कई प्रकार के झूले लगाए गए हैं, महिलाओं के लिए गर्मी के मौसम में पहनने जाने वाले परिधानों की जमकर बिक्री हो रही है। साथ ही खानपान के लिए कई प्रकार के लजीज़ व्यंजन भी हैं।
देवेंद्र मिश्रा ने बताया कि इस बार मेले में महिलाओं और युवतियों की पसंद की खरीदारी की स्टॉल भी बड़ी संख्या में लगायी गयी हैं जिसमें मुख्यत: हैण्डलूम, साडियां, बेडशीट, वूडन हैण्डीक्राफ्ट, बेम्बू के अनेक हैण्डीक्राफ्ट आयटम्स, फैंसी ज्वेलरी, बच्चों के एक से बढकर एक खिलोने, सोफा कवर, सोफा कम बेड, लेडिस बैग, चप्पल जैसे अनेक गृहोपयोगी आटयम्स हैं. समर स्पेशल में लेडिस गारमेन्ट्स की ढेरों वेरायटी है।
शहरवासियों को जायकेदार छोले-भठूरे, पाव-भाजी, इडली-डोसा, पिज़्ज़ा जैसे स्वादिष्ट व्यंजन भी उपलब्ध कराये जा रहे हैं। मेला प्रतिदिन सायं 4 बजे से रात 11 बजे तक जनता के लिए लगा रहता है।

0 इन झूलों पर आनंद ले रहे बच्चे व बड़े
छत्तीसगढ़ी डिज्नीलैंड मेला के संचालक देवेंद्र मिश्रा ने बताया कि युवा ड्रैगन ट्रेन, ब्रेक डांस, क्रॉस व्हील, कोलम्बस नाव, आकाश झूला ,जॉइंट व्हील जैसे झूलो का आनंद ले रहे हैं। बच्चों को विभिन्न प्रकार की कार और बाइक की सवारी के साथ ही घोड़ा-बग्घी, हाथी के आकार वाली राइड व मिनी रेलगाड़ी की सवारी करते देखा जा रहा है।

0 महिलाएं उठा रही खरीदारी का लुफ्त
महिलाओं के लिए गृह उपयोगी वस्तुओं, परिधानों और चूड़ी-झुमका की जमकर बिक्री हो रही है।

Latest Posts

Don't Miss