कोरबा, शहर में एक दो नहीं बल्कि दर्जनों दुर्गा पूजा पंडाल सज गए हैं। सोमवार को इसमें मूर्तियों की स्थापना हो गई और मंगलवार से इन्हें आम जनता के दर्शनार्थ खोल दिया गया है। भव्य मूर्तियों की स्थापना के लिए पंडाल भी भव्य बनाए गए हैं। कई जगहों पर 50 फिट से भी ऊंचे पंडाल बने हैं। पंडालों के आसपास बिजली के झालरों से आकर्षक सजावट भी की गई है। यहां खर्च करने में दुर्गा पूजा कमेटियों ने कोई कोताही नहीं की है। लेकिन, पंडालों को रौशन करने के लिए बिजली कनेक्शन लेने में कमेटियों ने कोई रुचि नहीं दिखाई। नतीजा अतिरिक्त खर्च हो रही बिजली की कीमत शहरी कटौती झेलकर चुकाएंगे। एकाएक लोड बढ़ने से विद्युत अधिकारी व कर्मचारी परेशान हो गए हैं वहीं व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कर्मचारियों के पसीने छूट रहे हैं



