Latest Posts

घर के भीतर घुसकर चोरों ने की चोरी

  • सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीर
    कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिले के कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में चोर एक के बाद वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। दीपका थानांतर्गत ऊर्जानगर कॉलोनी के एक मकान में घुसकर चोरों ने एक बाइक और कार से ड्रम, जेक रॉड सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली। चोरों की पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है, कि चोर किस तरह से इस घटना को अंजाम दे रहे हैं। क्षेत्र में लगातार चोरियां हो रही है जिससे कॉलोनीवासी काफी परेशान है।

Latest Posts

Don't Miss