0 हरदी बाजार पुलिस की कार्यवाही
कोरबा , घर की बाड़ी में तीन नग गांजा का पेड़ लगाने वाले आरोपी ग्रामीण को हरदीबाजार चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मंगलवार को मुखबीर से पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम रेंकी में झूना राम पटेल नामक व्यक्ति अपने घर की बाड़ी में गांजा बिक्री करने इसका पेड़ लगाकर रखा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाड़ी से मादक पदार्थ गांजा के तीन नग हरे भरे पेड़ जिनकी लम्बाई क्रमश: 13 फीट, 9 फीट व 8.5 फीट है को बरामद कर आगे की कार्रवाई की। इस कार्रवाई में हरदीबाजार चौकी प्रभारी उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, एएसआई विजय सिंह, हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश बैस, संजय चन्द्रा, कमल कैवर्त, प्रवीण राजवाड़े, गौकरण श्याम, गौतम पटेल का योगदान रहा।



