Latest Posts

घर के आंगन में रखे वाशिंग मशीन को चोरों ने किया पार, चंद घंटे के भीतर एक पकड़ाया, दो आरोपियों की तलाश

कोरबा: शातिर चोरों ने घर के आंगन में रखे वाशिंग मशीन की चोरी कर ली। वे मशीन को खपा पाते, इससे पहले ही एक आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। मामले में पकड़े गए आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस दो फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

दर्री थाना क्षेत्र में रहने वाली मनीषा यादव ने रविवार को शिकायत दर्ज कराई कि देर रात किसी ने घर के आंगन में रखे 14000 रुपए कीमती लायड कंपनी की वाशिंग मशीन की चोरी कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस आरोपियों की पतासाजी में जुट गई। इस दौरान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि श्याम नगर स्याहीमुड़ी निवासी अनुज महंत का हाथ चोरी में हो सकता है। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने अनुज महंत को थाना तलब कर पूछताछ की। पहले तो वह गोल-गोल जवाब देता रहा। आखिरकार उसने अपने साथी नान्हू और बबलू के साथ मिलकर चोरी की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वाशिंग मशीन को बरामद कर लिया। मामले में अनुज के खिलाफ धारा 457 ,380 के तहत कार्रवाई की गई है । पुलिस फरार आरोपियों की पतासाजी में जुटी है।

Latest Posts

Don't Miss