Latest Posts

गोपाष्टमी पर्व के मौके पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

गौशालाओं में गौमाता का हुआ पूजन
कोरबा ……कोरबा जिले में गौ सेवकों ने सोमवार को गोपाष्टमी का पर्व मनाया। इस दौरान गौशालाओं में गौ माता की पूजा-अर्चना कर उन्हें गुड़ खिलाया। गौ धाम कनबेरी में श्री अग्रसेन गौ सेवा समिति, माता माधवी देवी गौ सेवा समिति ने हर्षोल्लास के साथ गोपाष्टमी पर्व मनाया। गोपाष्टमी पर्व पर देर शाम सीतामढ़ी से गौ भक्तों ने शोभायात्रा निकाली। जिसके माध्यम से गौ रक्षा व संरक्षण का संदेश देते हुए गोधन के महत्व को बताया गया।
गौ माता हमारे जीवन के लिए कितनी महत्वपूर्ण हैं, उनका दूध, दही, मूत्र, घी आदि औषधि है यह झांकी के माध्यम से लोगो को बताने प्रयास किया गया। शोभायात्रा में विविध झांकी शामिल की गई जो नगरवासियों के लिए आकर्षण का केन्द्र रही।
इस मौके पर अग्रवाल सभा कोरबा के अध्यक्ष श्रीकांत बुधिया, सचिव शिव अग्रवाल, श्री अग्रसेन गौ सेवा समिति, कनबेरी के अध्यक्ष नरेश भोपालपुरिया, कोषाध्यक्ष नवल किशोर अग्रवाल, सचिव मोहनलाल अग्रवाल, माता माधवी देवी गौ सेवा समिति कनबेरी के अध्यक्ष सुनील जैन टोनी, कोषाध्यक्ष राजेश बसावतिया, सचिव मुकेश बेरलिया व अन्य पदाधिकारियों के साथ गौशाला प्रबंधन समिति के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Latest Posts

Don't Miss