Thursday, June 19, 2025

Latest Posts

गुजरात के मोरबी में केबल पुल टूटा,करीब 400 से 500 लोग नदी में गिरे,30 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर

गुजरात,राज्य के मोरबी में रविवार शाम करीब 7 बजे बड़ा हादसा हो गया है। वही यहां केबल ब्रिज टूटने से करीब 400 से 500 लोग मच्छु नदी में गिर गए। इनमें से कुछ लोगों के नदी में डूबने से मौत होने की आशंका है। जिसमें 30 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर,यह पुल पिछले 6 महीने से बंद था। इसी महीने दिवाली के एक दिन बाद यानी 25 अक्टूबर को आम लोगों के लिए खोला गया था। वही मोरबी का यह सस्पेंशन ब्रिज 140 साल से भी ज्यादा पुराना है और इसकी लंबाई करीब 765 फीट है। यह सस्पेंशन ब्रिज गुजरात के मोरबी ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक धरोहर है। इस ब्रिज का उद्घाटन 20 फरवरी 1879 को मुंबई के गवर्नर रिचर्ड टेम्पल ने किया था। यह उस समय लगभग 3.5 लाख की लागत से 1880 में बनकर तैयार हुआ था। उस समय इस पुल को बनाने का पूरा सामान इंग्लैंड से ही मंगाया गया था। वही गुजरात सरकार ने मृतको के परिवार को चार-चार लाख रुपया देने की घोषणा। वही भारत सरकार की ओर से दो-दो लाख रुपया देने की घोषणा किया। अभी मच्छु नदी में राहत और बचाव कार्य जारी है।

Latest Posts

Don't Miss