Latest Posts

गायत्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरबा  में रखा गया रि -यूनियन 2005 के छात्रों ने

कोरबा शहर के रानी रोड स्थित गायत्री उ. मा. विधालय में विगत दिनों शैक्षणिक सत्र 2005 के विधार्थीयों द्वारा शिक्षक एवं छात्रों का पुनर्मिलन ( रि-यूनियन) कार्यक्रम रखा गया, 2005 मे बारहवीं पास विधार्थीयों द्वारा भूतपूर्व एवं वर्तमान पदस्थ शिक्षकों एवं प्राचार्य ( ए. के. सिंह) साथ ही विधालय के सभी कर्मचारीयों का सम्मान किया गया साथ ही प्रीतिभोज का भी आयोजन रखा गया।
            कार्यक्रम की व्यवस्था की जिम्मेदारी पूर्व छात्र एजाज़ मेमन ( युवा LIC अभिकर्ता) ने उठाया उनका सहयोग विजेंद्र गुप्ता, संजय पटेल, सुरेंद्र श्रीवास एवं अन्य छात्रों छात्राओ ने दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गायत्री विधा मंदिर समिति के अध्यक्ष कमलेश मिश्रा रहे।

Latest Posts

Don't Miss