Latest Posts

गढ़ेवाल निवास में खिला ब्रम्हकमल,की गई पूजा-अर्चना

कोरबा। पौराणिक मान्यताओं में ब्रह्म कमल का बड़ा महत्व है। साल में एक बार खिलने वाला ब्रह्म कमल पोड़ीबहार आदर्श नगर में सागर टेंट हाउस गली में निवासरत गढ़ेवाल परिवार के घर खिला है। ब्रह्म कमल खिलने से परिजनों में हर्ष व्याप्त है।

परिवार की मुखिया श्रीमती बिंदु गढ़ेवाल ने परिजनों के साथ ब्रह्म कमल की विधिवत पूजाअर्चना कर आशीर्वाद लिया।
बता दें कि हिंदू धर्म में ब्रह्म कमल के फूल को सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। यह फूल धार्मिक मान्यताओं में बहुत प्रसिद्ध है। धर्म पुराणों की मानें तो ब्रह्म कमल मां नंदा का प्रिय पुष्प होता है, इसलिए इसे नंदा अष्टमी के दिन तोड़ा जाता है। ब्रह्म कमल का शाब्दिक अर्थ है “ब्रह्मा का कमल”। ऐसा माना जाता है कि केवल भाग्यशाली लोग इस फूल को खिलते हुए देख पाते हैं और जो भी व्यक्ति इस फूल को खिलते हुए देखता है, उसे अपने जीवन में सुख और समृद्धि प्राप्त होती है।

Latest Posts

Don't Miss