Latest Posts

क्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत, पीछे करते समय हुआ हादसा

गेवरा पेंड्रा रोड के बीच रेल लाइन में निर्माणाधीन पुल पर घटी घटना

कोरबा: गेवरा पेंड्रा रोड रेल लाइन के निर्माणाधीन पुल में पीछे करते समय एक मजदूर क्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए जांच शुरू कर दी है।
दरअसल गेवरा से पेंड्रा रोड के बीच रेल लाइन बिछाने का काम तेजी से चल रहा है। इस रेल लाइन में बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम देवमटी के समीप पुल निर्माण का कार्य किया जा रहा है। प्रतिदिन की तरह ठेका कंपनी के मजदूर काम पर लगे हुए थे। इसी दौरान ऑपरेटर ने अचानक क्रेन को पीछे कर दिया। i जिसकी चपेट में आने से उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर बधेपुरवा निवासी झिनक राम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना घटित होते ही मजदूरों में हड़कंप मच गया। उन्होंने घटना की जानकारी प्रबंधन को दी। सूचना मिलने पर
बांगो पुलिस घटना स्थल पहुंची। पुलिस ने वैधानिक कारवाई उपरांत जांच शुरू कर दी है।

Latest Posts

Don't Miss