Latest Posts

कोरबा सीए एसोसिएशन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता हुई आयोजित


कोरबा … कोरबा सीए एसोसिएशन ने 6 और 7 जनवरी को राज्य स्तरीय खेल का आयोजन किया, जिसमे छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से 7 टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें भिलाई, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायपुर, रायगढ़, जांजगीर-चांपा और कोरबा की टीमें शामिल थीं, जिनमें करीब 150 से ज्यादा सीए उपस्थित रहे।
ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल कोरबा के निर्देशक आशीष अग्रवाल, एनटीपीसी, भजंका सेवा समिति, डी वी प्रोजेक्ट्स, पार्वती शॉपिंग मॉल, विश्वकर्मा इंडस्ट्रीज, शंकर ब्रदर्स, स्वास्तिक मशीनरी वर्क्स, भारत केमिकल्स, गोकुल धाम मैरिज हॉल, रॉयल एवेन्यू, और अन्य प्रायोजकों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया।
पहले दिन का कार्यक्रम इंडोर गेम्स के साथ शुरू हुआ, जिसमें मुख्य कैरम, टेबल टेनिस, शतरंज, चीनी चेकर्स, बैडमिंटन और बॉक्स क्रिकेट का आयोजन किया गया। दूसरे दिन एनटीपीसी के मानसरोवर खेल परिसर में क्रिकेट और वॉलीबॉल का मुकाबला हुआ, जिसमें सभी विजेता और उपविजेता को पुरस्कार दिए गए।
इस पूरे कार्यक्रम को सफलता पूर्वक आयोजित करने में सीए अमित भोजासिया (अध्यक्ष), सीए प्रमेश चंदेल (खेल समन्वयक), एवं कोरबा सीए एसोसिएशन की वर्तमान कार्यकारिणी के साथ एसोसिएशन के पूर्वी सदस्यो की पूरी टीम का सहयोग रहा। उपरोक्त समस्त जानकरी सीए एसोसिएशन के सचिव सीए सौरभ अग्रवाल ने दी।

Latest Posts

Don't Miss