Latest Posts

कोरबा लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा पर्यवेक्षक दल पहुंचा कोरबा


* कार्यकर्ताओं से की वन-टू-वन चर्चा
* कोरबा लोकसभा के लिए चेहरा ढूंढना मकसद
कोरबा …. लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा लोकसभा कार्यालय कोरबा में प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, मुंगेली विधायक पुन्नू लाल मोहले एवं पूर्व विधायक सौरभ सिंह ने कोरबा लोकसभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक ली। कोरबा लोकसभा क्षेत्र के लिए खोले गए चुनाव कार्यालय में भारी गहमा-गहमी का माहौल रहा।
सूत्रों के मुताबिक पर्यवेक्षक दल की बैठक का मुख्य उद्देश्य पदाधिकारियों के मन को टटोलकर लोकसभा प्रत्याशी के लिए चेहरा ढूंढना था। इस बार यहां से प्रत्याशी के रूप में ओबीसी चेहरा सामने आ सकता है। बताया जा रहा है कि पर्यवेक्षक दल कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से वन-टू-वन भी चर्चा की, ताकि कार्यकर्ताओं को भी लगे कि उनकी पूछपरख बढ़ रही है। भूपेंद्र सवन्नी ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ को मजबूती प्रदान करने की बारीकियों से अवगत कराया, साथ ही उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं को लाभार्थियों सहित अंतिम पंक्ति के व्यक्तियों तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार की गारंटी लगातार पूरी हो रही है जिससे देश की जनता को आर्थिक संबल मिल रहा है। मोदी सरकार को इस बार 400 पार करने का संकल्प हम सभी जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पुन्नूलाल मोहले एवं सौरभ सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया और कहा कि देश में मोदी की लहर है और जनता तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के लिए कृत संकल्पित है। हम सब कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि ऐसे में हम प्रत्येक बूथ पर जाकर लोगों को मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में जागृत करें तथा भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील करें।
कोरबा लोकसभा स्तर पर आयोजित इस बैठक में मुख्य रूप से कोरबा लोकसभा के अंतर्गत आने वाले 4 जिलों एवं 8 विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले अपेक्षित कार्यकर्ता भाजपा प्रदेश पदाधिकारी/कार्यसमिति सदस्य, विधायक/पूर्व विधायक, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष/महामंत्री, प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक/सहसंयोजक, भाजपा जिला अध्यक्ष/महामंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, उपाध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम आदि उपस्थित रहे।

Latest Posts

Don't Miss