Latest Posts

कोरबाराम पूजित अक्षत कलश यात्रा पहुंची दीपका


दीपका। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला अपने नए घर में पधार रहे हैं। 900 करोड़ की लागत से भव्य राममंदिर बन कर तैयार है और रामलला के बचपन की मूर्ति गर्भगृह में प्रतिष्ठित होगी। इसके पूर्व राम पूजित कलश यात्रा देश के 4 लाख गांवों एवं शहरों में पहुंच रही है और घर-घर आमंत्रित किया जा रहा है। 22 जनवरी को हर घर में दीपोत्सव मनाने के लिए कलश यात्रा में चल रहे भक्तगणों द्वारा प्रेरित किया जा रहा है और 22 जनवरी को इतिहास गढऩे के लिए सभी को हर घर में पांच दिया जलाने के लिए आग्रह किया जा रहा है। राम पूजित अक्षत कलश यात्रा आज दीपका में पहुंचने पर भक्तगणों द्वारा पूजा की गई और यात्रा को आगे बढ़ाया गया।

सीएसईबी कालोनी कोरबा पूर्व में भी पूजापाठ

रामपूजित अक्षत कलश यात्रा आज सीएसईबी कालोनी कोरबा पूर्व स्थित शिव मंदिर पहुंची, जहां पर कालोनीवासियों ने पूजा पाठ कर संकल्प लिया कि 22 जनवरी को हम भी घर में दीपोत्सव मनायेंगे और रामलला की आरती उतारकर अयोध्या में फिर से विराजमान होने पर मंगलगान करेंगे। सीएसईबी कालोनी शिव मंदिर महिला मंडल द्वारा रामपूजित अक्षत कलश यात्रा के पहुंचने पर ध्वज लेकर कालोनी में यात्रा करायी गई और रामलला की पूजा की गई। ज्ञातव्य हो कि शिव मंदिर महिला मंडल द्वारा गत एक सप्ताह से प्रात: कीर्तन यात्रा निकाली जा रही है और संदेश दिया जा रहा है कि 22 जनवरी को हर घर में दी प्रज्ज्वलित कर रामलला के आगमन को ऐतिासिक बनाएं। 22 जनवरी को देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी देव दीपावली मनाने के लिए सनातनी उत्साहित हैं। पूरा देश इस दिन रामलला के आगमन पर जगमगाएगा।

Latest Posts

Don't Miss