Latest Posts

कांग्रेसी कार्यकर्ता से हुई मारपीट की हो निष्पक्ष हो जांच: लखन लाल देवांगन

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के कोरबा विधानसभा से प्रत्याशी लखन लाल देवांगन ने आज सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के संजय नगर में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता से हुई मारपीट की घटना को निंदनीय करार देते हुए कहा है कि पुलिस इस पूरे मामले में जल्द से जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इसकी गहन जांच करें। श्री देवांगन ने कहा है कि उन पर और उनके भाई पर जिस तरह का आरोप इस घटना के लिए लगाया जा रहा है वह पूरी तरह से अनर्गल और मिथ्या तथा छवि खराब करने का प्रयास है। कोरबा शांतिप्रिय क्षेत्र है और लोकतंत्र के इस महायज्ञ में निष्पक्ष और शांतिपूर्वक मतदान के वे पक्षधर हैं तथा पुलिस और प्रशासन को भी इसके लिए सतर्क रहकर काम करने की आवश्यकता है। उन पर लगाए जा रहे तथ्यहीन आरोपों की जांच होनी चाहिए

Latest Posts

Don't Miss