Latest Posts

एसईसीएल गेवरा क्षेत्र में सुरक्षा सम्बंधित फैमिली काउंसलिंग आयोजित

कोरबा। एसईसीएल गेवरा परियोजना में खान सुरक्षा सम्बंधित फैमिली काउंसलिंग का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गेवरा परियोजना के सयुक्त सहलाह्कार समिति के सदस्यों एवं गेवरा परियोजना के पिट सेफ्टी सदस्यों के परिवार के सदस्यों को खदान का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया गया था।
त्रिपाठी, क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी ने उन्हें खदानों की विभिन्न उत्पादन सम्बंधित गतिविधियों से अवगत कराया और खदानों के संभावित खतरों के बारे में बताया। उपस्थित कर्मियों के परिवार के सदस्यों को साइलो द्वारा रेक लोडिंग का अवलोकन, डंपर, डोजर, शोवेल , ड्रिल और ग्रेडर के संचालन के बारे में व्यू प्वाइंट से जानकारी दी गई।
अरुणजय कुमार,परियोजना सुरक्षा अधिकारी (प्रभारी) ने उन्हें खदानों में श्रमिकों के लिए व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पी.पी.ई.) के महत्व के बारे में समझाया और इस बात पर जोर दिया कि परिवार के सदस्यों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कर्मचारी ड्यूटी के लिए घर छोड़ने से पहले अपने पी.पी.ई. को कार्यस्थल पर ले जाएं। उन्होंने बताया कि किस प्रकार तनाव-मुक्त वातावरण दुर्घटना को टालने में मददगार होता हैं| उन्होंने कर्मियों को तनाव मुक्त मानसिकता प्रदान करने में परिवार के सदस्यों द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला।
उन्होंने सलाह दी कि श्रमिकों के परिवार के सदस्यों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कार्यस्थल पर जाने से पहले श्रमिकों को घर में पर्याप्त आराम मिले। इस फॅमिली काउंसलिंग में एसईसीएल और गेवरा परियोजना के बारे में बुनियादी जागरूकता पर उपस्तिथ परिवार के सदस्यों के लिए एक त्वरित क्विज सत्र आयोजित किया गया था जिसमें सभी ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

Latest Posts

Don't Miss