Latest Posts

एसईसीएल के सीएमडी ने की एफएमसी परियोजनाओं की प्रगति समीक्षा


कोरबा, जिले के कोरबा पश्चिम क्षेत्र में स्थित एसईसीएल कोयला परियोजना के सीएमडी डॉ. प्रेम सागर मिश्रा ने गेवरा व कुसमुंडा में प्रस्तावित एफएमसी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करी। वे स्वयं ग्राउंड जीरो पहुँचे तथा चल रही गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने तेजी से कार्यान्वयन पूरा करने के भी निर्देश दिए।
फर्स्ट माईल कनेक्टिविटी (एफ़एमसी) परियोजनाओं के तहत गेवरा एरिया में लगभग 800 करोड़ रुपए की लागत से रैपिड लोडिंग सिस्टम व साईलो 5 एवं 6 का विकास किया जा रहा है। एफ़एमसी के अंतर्गत कुसमुंडा क्षेत्र में सीएचपी फेस-1 एवं फेस-2 की कमिशनिंग हो चुकी है वहीं सेंट्रल इनपिट कन्वेयर सिस्टम पर काम जारी है। एफ़एमसी परियोजनाएँ कोयला परिवहन की अत्याधुनिक संकल्पना पर आधारित हैं तथा बेहद ईको-फ्रेंडली हैं। मेगा परियोजनाओं के दौरे पर सीएमडी एसईसीएल के साथ निदेशक तकनीकी संचालन एस.के. पाल भी उपस्थित रहे। गेवरा महाप्रबंधक एस.के. मोहंती व कुसमुंडा महाप्रबंधक संजय मिश्रा भी सीएमडी के दौरे के समय साथ में रहे।

Latest Posts

Don't Miss