Latest Posts

एनएच मार्ग पताडी के पास ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

कोरबा, एनएच मार्ग पताडी के पास ग्रामीणों ने बॉक्स टर्नल की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया है। जिससे उक्त मार्ग से आने-जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और गाड़ियों की लंबी लाइन लगती जा रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से ग्राम पताड़ी के पास बन रही एनएच मार्ग पर बॉक्स टर्नल की मांग की जा रही है जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में असुविधा महसूस ना हो और दुर्घटनाओं से बचा जा सके। लेकिन उनकी मांगों को अनसुना किए जाने पर ग्रामीणों ने चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के समय बन रही एनएच सड़क में वाहनों के आने-जाने से हो रहे कीचड़ के कारण लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैं। दो पहिया वाहन चालक भी कीचड़ में फंस कर गिर रहे हैं स्कूली बच्चों को भी आने-जाने में दिक्कत हो रही है कीचड़ की वजह से दुर्घटना की प्रबल संभावना बनी रहती है जिसे ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

Latest Posts

Don't Miss