Monday, June 23, 2025

Latest Posts

उदय किरण होंगे कोरबा SP, संतोष सिंह बिलासपुर भेजे गए

रायपुर/कोरबा, छत्तीसगढ़ शासन के गृह( पुलिस) विभाग मंत्रालय द्वारा 8 जिलों के पुलिस अधीक्षक बदल दिए गए हैं। 7 आईपीएस व एक राज्य प्रशासनिक सेवा के पुलिस अधिकारी की पदस्थापना में फेरबदल हुआ है। इसमें कोरबा जिला भी प्रभावित है। कोरबा के जिला पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह जिनकी पदस्थापना जुलाई 2022 में कोरबा में हुई थी, उन्हें बिलासपुर का एसपी बनाया गया है।उनके स्थान पर कोरबा के नए एसपी उदय किरण होंगे। बता दें कि तेज तर्रार आईपीएस में गिने जाने वाले उदय किरण इससे पहले कोरबा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यरत रहे हैं।

Latest Posts

Don't Miss