Latest Posts

आदिवासी महिला के साथ गाली-गालौच व मारपीट, ननकीराम की देते हैं धौंस, पीडि़ता ने कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, आजक थाना में की शिकायत

कोरबा। सिविल लाइन थाना रामपुर अंतर्गत ग्राम पंडरीपानी नवाडीह मोहल्ला में निवासरत आदिवासी महिला ने कुछ लोगों पर जातिगत गाली-गलौच व मारपीट का आरोप लगाया है। जो ननकी राम कंवर की धौंस देते है। संबंधित व्यक्तियों को परिवार को खतरा बताते हुए उन पर कार्यवाही की मांग की है। पीडि़ता ने कलेक्टर, एसपी और अजाक थाना में मामले की शिकायत की है। पीडि़ता सुमित्रा राठिया ने ग्रामीणों के साथ पहुंचकर मामले की शिकायत की है। अधिकारियों को सौंपे गए शिकायत में कहा गया है कि पुराने रंजिश को लेकर नंदझरोखा पटेल, दौलत राम पटेल, सोमनाथ पटेल, रामनाथ पटेल, राजू पटेल, कपूर सिंह तंवर ने उसके घर में टंगिया व डंडे से हमला कर दरवाजा को तोड़ दिया। घर के भीतर घुसकर जातिगत गाली-गलौच करते हुए मारपीट की गई। जिससे उसके दाहिने कलाई में मोच व चोट आई है। पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि उसके साथ अनाचार करने की नियत से कपड़ों को फाड़ा गया है। बीच बचाव करने पर पति व पुत्र से भी मारपीट की गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो वे फरार हो गए। इससे पहले भी आरोपियों द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा चुका है तब सामाजिक रूप से बातचीत कर मामले को सुलझा लिया गया था। उसके बाद भी उनके द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि वे खुद को ननकीराम का आदमी बताते हुए धौंस देते हैं। मामले में पीडि़ता ने संबंधितों पर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

Latest Posts

Don't Miss