Latest Posts

आज अरदा में होगा रावण दहन , रंगारंग भव्य कार्यक्रम आयोजित

कोरबा, सोमवार को कटघोरा विकासखंड की ग्राम अरदा में रावण दहन के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है । समिति ने रावण दहन के बाद रंगारंग कार्यक्रम की व्यवस्था की है । बताया जा रहा है कि मधुरानी आर्केस्ट्रा की धुन लोगो को झूमने पर मजबूर कर देगी ।
ग्राम अरदा में मधुरानी म्यूजिकल एंड ऑर्केस्ट्रा ग्रुप (गम्मत) कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा हैं। विजयादशमी पर्व को जिले में अलग अलग दिनों में मनाया जाता रहा है । इसका उदेश्य व्यपारी वर्ग को उनके मेहनत का लाभ दिलाया जाना है । एक दिन में व्यपारी अपनी लागत को निकाल पाने में सक्षम नही होते जिसके कारण उन्हें अपने घरों से लागत के सामानों का भुगतान करना पड़ता था । जिसे देखते हुए रावण दहन के कार्यक्रम को अलग अलग दिनों में अलग अलग स्थानों में किये जाने की योजना बनाई गई है ।

इससे न केवल व्यपारी बल्कि आम जनता को भी अपने स्थान के अलावा दूसरे स्थान का उल्लास देखने को मिलता है । अपने दैनिक जीवन से कुछ समय निकालकर लोग ऐसे कार्यक्रमों में अपनी थकान मिटाने जाया करते हैं । दशहरा पर्व पर बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक रावण का अंत होगा। अरदा में सोमवार को प्रभु श्रीराम के जयकारों के बीच रावण वध की लीला होगी। कार्यक्रम में श्रीराम का तीर लगने से रावण का सिर कटने व जुड़ने का अद्भुत समन्वय देखना दर्शकों के लिए रोमांचक होगा।

Latest Posts

Don't Miss