Latest Posts

आईटी कॉलेज में हुई लाखों की चोरी की प्रबंधन ने अभी तक नहीं दर्ज कराई एफआईआर


* रिपोर्ट लिखवाने में लापरवाही या कुछ और?
* दो माह में दो बार हुई चोरी में साढ़े 3 लाख के उपकरण व ट्रांसफार्मर हुए पार

कोरबा , जिले के ग्राम झगरहा में संचालित आईटी कॉलेज परिसर से विगत दो माह के मध्य दो बड़ी चोरी होने की खबर सामने आयी हैं। सुरक्षा को धता बताकर की गई इन चोरी ने कई सवाल खड़े किए हैं वहीं दुसरी ओर कॉलेज से रह-रह कर हो रही चोरियों की रिपोर्ट लिखवाने में कॉलेज प्रबंधन उदासीन नगर आ रहा हैं। अभी की चोरी में भी दो माह का समय रिपोर्ट लिखाने के लिए केवल चर्चा में ही बीत गया और चोर 2 बार चोरी कर गए। प्रबंधन का रवैया लोगो की समझ से परे है जबकि उक्त संपत्तियां सरकारी / अनुदान की हैं।
      विशेष सूत्रों के द्वारा बताया जा रहा हैं कि आईटी कॉलेज के वर्कशॉप और परिसर में स्थित सब स्टेशन से लगभग साढ़े 3 लाख की चोरी हुई है।
      रामपुर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम झगरहा में संचालित आईटी कॉलेज के सहायक प्राध्यापक (ईईई एवं रजिस्ट्रार) प्रणय कुमार राही ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि 28 सितंबर की रात अज्ञात चोरों ने आईटी कॉलेज परिसर में प्रायोगिक कार्य हेतु स्थापित वर्कशॉप के विभिन्न कीमती उपकरणों की चोरी कर ली। इससे पहले 6 सितंबर की रात अज्ञात चोरों ने कॉलेज परिसर में स्थित सब स्टेशन के 750 केव्हीए क्षमता वाले पॉवर ट्रांसफार्मर एवं मेन पैनल का कॉपर वायर को चोरी कर लिया था। दोनों मामलों को मिलाकर लगभग 3 लाख 41 हजार रुपए की चोरी आईटी कॉलेज से होने कि जानकारी मिली है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर 2 नवम्बर को लिखाई गई रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 457, 380 भादवि के तहत अज्ञात चोरों के विरुद्ध जुर्म दर्ज कर लिया है। कालेज से ही खबर निकल कर आ रही है कि यहां के बालक और बालिका छात्रावास से अलग-अलग लगभग 200 की संख्या में पंखे भी चोरी किए जा चुके हैं। चोरियों की शिकायतें लिखित में पूर्व में पुलिस चौकी में देने की जानकारी दी जा रही है लेकिन यह बताया जा रहा है कि उन किसी भी मामलों में चोर तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंचे हैं। इधर दो माह पहले ट्रांसफार्मर की चोरी का मामला उछला जरूर लेकिन प्रबंधन की ओर से कोई रिपोर्ट नहीं लिखवाए जाने के कारण पुलिस के भी हाथ बंधे रहे। वैसे आईटी कॉलेज की चोरियों को संदिग्ध नजरों से भी देखा जा रहा है कि कहीं इसमें भीतर से तो कोई सांठगांठ नहीं?आईटी कॉलेज और इसकी संपत्तियों की सुरक्षा के लिए गार्ड भी तैनात किए गए हैं इसके बावजूद चोरियों का होना कई सवाल लोगो के जेहन में उठ रहे है।

Latest Posts

Don't Miss