

कोरबा …स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर कार्यालय जिला बाल संरक्षण इकाई (मिशन वात्सल्य) परिसर पर मनीष शर्मा अध्यक्ष बालक कल्याण समिति के द्वारा राष्ट्रगान के साथ भारत माता की जयकारा तथा तिरंगे को सलामी देकर ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम में संदीप सिंह बिसेन परिवीक्षा अधिकारी किशोर न्याय बोर्ड, रवि सिंह, दीपमाला सिंह संरक्षण अधिकारी, मनोज पटेल सामाजिक कार्यकर्ता, सूरज प्रताप देवांगन, कृष्णा राज, आउट रिच वर्कर, रवि पाण्डेय, रंजना तिवारी सहित चाइल्ड लाइन 1098 के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।